सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्या परसुराम ने किया था धरती को क्षत्रीयविहीन


क्या परशुराम ने किया था धरती को क्षत्रियविहीन

यदि परशुरामजी के अवतार धारण करने का समय निर्धारित किया जाये तो उन्होनें  भगवान राम से बहुत पहले अवतार धारण किया था। और उस समय कार्तवीर्य के अत्याचारों  से प्रजा तंग आ चुकी थी। कार्तवीर्य उस समय अंग आदि 21 बस्तियों का स्वामी था परशुराम ने अवतार धारण करके कार्तवीर्य को मार दिया और इस संघ को जीतकर कश्यप ऋषि को दान में दे दिया। यह अवतारी कार्य पूरा करने के तुरंत बाद ही वे देवलोक सिधार गये। परशुराम के देवलोक चले जाने के बाद उसके अनुयायियों ने एक परम्परा पीठ स्थापित कर ली जिसके अध्यक्ष को परशुराम जी कहा जाने लगा। यह पीठ रामायण काल से महाभारत काल तक चलती रही। इसलिय़े मूल परशूराम नही बल्कि परशूराम पीठ के अध्यक्ष सीतास्वंयंवर के अवसर पर आये थे। नहीं तो विष्णु के दो अवतार इक्ट्ठे कैसे होते क्योंक परशूरामजी को यह पता नही था कि राम का अवतार हो गया है या नही। किंतु जब राम की पर भृगु चिन्ह देखा तो उन्हे संदेह हुआ और अपने संदेह के निवारण के लिए अपना धनुष- बाण जिसका चिल्ला केवल विष्णु ही चढ़ा सकते थे, राम को दिया।

राम रमापति कर धनु लेहू।

            खेंचत चाप मिटहू संदेहू ।।    रामचरित मानस(अयोध्या काण्ड)

राम ने जब सफलतापूर्वक धनुष का चिल्ला चढ़ा दिया तो परशुराम को भी अपनी स्थिती का पता लगा और वे अपनी गलती की क्षमा मांगकर महेन्द्र पर्वत पर तपस्या के लिए चले गए। इसी प्रकार परशुराम पीठ के अध्यक्ष ही भीष्म के साथ लडे थे। और उनको भी हार का मुँह देखना पडा था। इसी तरह है शंकराचार्य पीठ। आजकल भी शंकराचार्य ने जो चार पीठ स्थापित किये थे, उनके सभी के अध्यक्षों को शंकराचार्य कहा जाता है।

यदि परशुराम इक्कीस बार पृथ्वी को क्षत्रिय से खाली कर देते तो आज इतने क्षत्रिय कहा से आते। आज भी क्षत्रियों की गणना की जायें तो वे अन्य सभी जातियों से अधिक मिलेंगे। दूसरा प्रश्न यह है कि परशुराम ने रामायण काल में अयोध्या और जनकपुर को क्यों समाप्त नही किया। महाभारत काल में क्षत्रियों के अनेक राज्य थे। कौशल नरेश का सूर्यवंश, मगध का ब्रहदर्य वंश, हस्तिनापुर का चंद्र वंश। चंद्रवंशिय क्षत्रियों का राज्य उस समय लगभग समस्त विश्व में था वहां के सभी राजा महाभारत के युद्ध मे और फिर युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में सम्मिलित हुए थे । वे सभी परशुराम से कैसे बचे रहे। और महाभारत का युद्ध करने के लिए 18 अक्षोहिणी सेना कहा से आयी। इस मत के समर्थक एक बार फिर तर्क देते है कि परशुराम ने तो केवल मदांध और अत्याचारी कार्तवीर्य के 100 पुत्रों में से 95 तो परशुराम के साथ लड़ते लड़ते मारे गए और बाकी 5 बचे थे। जिनमें जयध्वज ने राज्य की बागडोर संभाली थी। तालजंघ और ताग्रजंध इसी वंश में हुए। मोरध्वज जिन्होने अपने पुत्र को आरे से चीर कर श्रीकृष्ण के शेर को अर्पित किया था, हैहय वंश में ही उत्पन्न हुए थे। यह वंश आज भी विद्यमान है।

रामायण काल में अयोध्या और जनकपूर आदि क्षत्रियों के प्रसिद्ध राज्य थे। असुरों का राजा महा अत्याचारी रावण जिसने सब ऋषि- मुनियों के नाक में दम कर रखा था को परशुराम ने क्यों नही मारा। महाभारत में अनेक अत्याचारी राजा थे जैसे- कंस, शिशुपाल, जरासंध, कौरव आदि सब को परशूराम ने क्यों नही मारा। यदि सभी अत्याचारियों को परशुराम ही मार डालते तो श्रीकृष्ण को अवतार धारण करने की क्या जरूरत थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शेखावत वंश परिचय एवम् शेखावत वंश की शाखाएँ

शेखावत वंश परिचय एवम् शेखावत वंश की शाखाएँ शेखावत शेखावत सूर्यवंशी कछवाह क्षत्रिय वंश की एक शाखा है देशी राज्यों के भारतीय संघ में विलय से पूर्व मनोहरपुर,शाहपुरा, खंडेला,सीकर, खेतडी,बिसाऊ,सुरजगढ़,नवलगढ़, मंडावा, मुकन्दगढ़, दांता,खुड,खाचरियाबास, दूंद्लोद, अलसीसर,मलसिसर,रानोली आदि प्रभाव शाली ठिकाने शेखावतों के अधिकार में थे जो शेखावाटी नाम से प्रशिद्ध है । शेखावत वंश परिचय वर्तमान में शेखावाटी की भौगोलिक सीमाएं सीकर और झुंझुनू दो जिलों तक ही सीमित है | भगवान राम के पुत्र कुश के वंशज कछवाह कहलाये महाराजा कुश के वंशजों की एक शाखा अयोध्या से चल कर साकेत आयी, साकेत से रोहतास गढ़ और रोहताश से मध्य प्रदेश के उतरी भाग में निषद देश की राजधानी पदमावती आये |रोहतास गढ़ का एक राजकुमार तोरनमार मध्य प्रदेश आकर वाहन के राजा गौपाल का सेनापति बना और उसने नागवंशी राजा देवनाग को पराजित कर राज्य पर अधिकार कर लिया और सिहोनियाँ को अपनी राजधानी बनाया |कछवाहों के इसी वंश में सुरजपाल नाम का एक राजा हुवा जिसने ग्वालपाल नामक एक महात्मा के आदेश पर उन्ही नाम पर गोपाचल पर्वत पर ग्वालियर दुर्ग की नीवं डाली | महात

माता राणी भटियाणी जी का सम्पूर्ण परिचय और गौभक्त सवाई सिंह भोमिया जी का इतिहास

~माता राणी भटियानी जी का सम्पूर्ण परिचय और गौभक्त सवाई सिंह भोमिया जी का इतिहास ।~ .....~जय जसोल माजीसा~...... माता राणी भटियानी ( "भूआजी स्वरूपों माजीसा" शुरूआती नाम) उर्फ भूआजी स्वरूपों का जन्म ग्राम जोगीदास तहसील फतेहगढ़ जिला जैसलमेर के ठाकुर जोगीदास के घर हुआ।भूआजी स्वरूपों उर्फ राणी भटियानी का विवाह मालाणी की राजधानी जसोल के राव भारमल के पुत्र जेतमाल के उतराधिकारी राव कल्याणसिंह के साथ हुआ था।राव कल्याणसिंह का यह दूसरा विवाह था।राव कल्याणसिंह का पहला विवाह राणी देवड़ी के साथ हुआ था। शुरुआत मे राव कल्याणसिंह की पहली राणी राणी देवड़ी के संतान नही होने पर राव कल्याण सिंह ने भूआजी स्वरूपों( जिन्हे स्वरूप बाईसा के नाम से भी जाना जाता था) के साथ दूसरा विवाह किया।विवाह के बाद भूआजी स्वरूपों स्वरूप बाईसा से राणी स्वरुपं के नाम से जाना जाने लगी। विवाह के एक साल बाद राणी स्वरुपं उर्फ रानी भटियानी ने एक बालक को जन्म दिया। जिसका नाम लालसिंह रखा गया। राणी स्वरुपं के संतान प्राप्ति होने से राणी देवड़ी रूठ गयी।उन्हे इससे अपने मान सम्मान मे कमी आने का डर सताने लगा था।प्रथम राणी देवड

देवड़ा चौहानो की खापें और उनके ठिकाने

देवड़ा चौहानों की खापें और उनके ठिकाने देवड़ा :- लक्ष्मण ( नाडोल) के तीसरे पुत्र अश्वराज (आसल ) के बाछाछल देवी स्वरूप राणी थी | इसी देवी स्वरूपा राणी के पुत्र 'देवीरा ' (देवड़ा ) नाम से विख्यात हुए | इनकी निम्न खापें है | १.बावनगरा देवड़ा :- महणसी देवड़ा के पुत्र पुतपमल के पुत्र बीजड़ हुए बीजड़ के तीसरे पुत्र लक्ष्मण के वंशजों का ठिकाना बावनगर था | इस कारन लक्ष्मण के वंशज बावनगरा देवड़ा कहलाये | मेवाड़ में मटोड़ ,देवरी ,लकड़बास आदी ठिकाने तथा मालवा में बरडीया ,बेपर आदी ठिकाने | २.मामावला देवड़ा :- प्रतापमल उर्फ़ देवराज के छोटे पुत्र बरसिंह को मामावली की जागीर मिली | इस कारन बरसिंह के वंशज मामावला देवड़ा कहलाये | ३.बड़गामा देवड़ा :- बीजड़ के छोटे पुत्र लूणा के पुत्र तिहुणाक थे | इनके पुत्र रामसिंह व् पोत्र देवासिंह को जागीर में बड़गाम देवड़ा कहलाये | बडगाम जोधपुर राज्य का ठिकाना था | सिरोही राज्य में इनका ठिकाना आकुला था | ४.बाग़ड़ीया देवड़ा :- बीजड़ के क्रमशः लूणा ,तिहुणक व् सबलसिंह हुए | सबलसिंह के वंशज बागड़ीया कहलाते है | बडगांव आकन आदी इनके ठिकाने थे | ५. बसी देवड़ा