बांदर राठोड़ :- राव छाडा जी के पुत्र राव बांदर जी केवंशज बांदर राठौड़ कहलाये है।
राव रायपाल जी के पुत्र राव कानपाल जी (कनक पालजी, कान्हा पाल जी) हुए। राव कानपाल जी के रावजालण जी और राव जालण जी के पुत्र राव छाडा जी,राव छाडा जी के पुत्र राव बांदर जी के वंशज बांदरराठौड़ कहलाये । ये घड़सीसर (बीकानेर) राज्य बताते है।
बांदर राठौड़ का पीढी क्रम ईस प्रकार है-
राव बांदर जी- राव छाडा जी- राव जालण जी (राव राजा जलमसी जी) - राव कानपाल जी - राव रायपाल जी - राव धुहड़ जी -राव आस्थान जी- राव सीहा जी।
ख्यात अनुसार पीढी क्रम ईस प्रकार है -
1. महाराजराजा यशोविग्रह जी (कन्नौज राज्य के राजा)
2. महाराजराजा महीचंद्र जी
3. महाराज राजा चन्द्रदेव जी
4. महाराजराजा मदनपाल जी (1154)
5. महाराज राजा गोविन्द्र जी
6. महाराज राजा विजयचन्द्र जी जी (1162)
7. महाराज राजा जयचन्द जी (कन्नौज उत्तर प्रदेश1193)
8. राव राजा सेतराम जी
9. राव राजा सीहा जी (बिट्टू गांव पाली, राजस्थान1273)
10. राव राजा अस्थान जी (1292)
11. राव राजा दूहड़ जी (1309)
12. राव राजा रायपाल जी (1313)
13. राव राजा कान्हापाल जी (1323)
14. राव राजा जलमसी जी (1328)
15.राव छाडा जी
16. राव बांदर जी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें