सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

परमार राजवंश२ बागड़ (मेवाड़) का राज्य डूंगरपुर और बांसवाड़ा

परमार राजवंश २. बागड़ (मेवाड़ ) का राज्य डूंगरपुर और बांसवाड़ा

बागड़ मेवाड़ :- मेवाड़ का डूंगरपुर व् बाँसवाड़ा का क्षेत्र बागड़ कहलाता है | इस क्षेत्र पर डबरसिंह परमार ने विकर्मी की १०वीं सदी के उतरार्ध में राज्य स्थापित किया | बागड़ पर अधिकार करने वाला डबरसिंह कोन था ? ओझाजी के अपने ग्रन्थ राजपुताना के इतिहास में तीन स्थानों में अलग -अलग बाते लिखी है | ऐक स्थान पर इन्होने लिखा है की क्रष्णराज के बैरीसिंह व् डबरसिंह थे | जिनमे बैरीसिंह उसका उतराधिकारी हुआ और डबरसिंह को बागड़ का इलाका जागीर में मिला | दुसरे स्थल में लिखते हे '' मालवे के परमार राजा वाक्पतिराज के दुसरे पुत्र डंबरसिंह के वंशज में बांगड़ के परमार है | तीसरे स्थल पर कृष्णाराज (उपेन्द्र ) का वंशवृक्ष देते हुए कृष्णराज का पुत्र बैरीसिंह के दो पुत्र सीयक और डंबरसिंह लिखा है | परन्तु वि.सं. १२३६ फाल्गुण सुदी ७ शुक्रवार के अरथुणा के परमार शासक चामंड के शिलालेख से पाया जाता है की डंबरसिंह बैरीसिंह का छोटा भाई था |
त्स्यान्वे क्रमबंशादुदपादिवीर: श्री बैरीसिंह इति सम्भ्रतसिंह नाद : ||........|| तस्यानुज जो उम्ब रसिंह ( अर्थूणा शिलालेख ) अर्थात वाक्पति परमार का पुत्र था | वाक्पति ने अपने छोटे पुत्र डंबरसिंह को बागड़ की जागीरी दी |
डंबरसिंह का उतराधिकारी धनिक था | उसने उज्जेन में धनीकेश्वर शिवमंदिर बनवाया | इसके बाद इसका भतीजा चच बागड़ का स्वामी हुआ | चच के बाद कंकदेव बागड़ का शासक हुआ | कंकदेव का चच से क्या सम्बन्ध था ? मालूम नहीं होता | ओझाजी ने कंकदेव को चच का पुत्र होने की संभावना की है | कंकदेव सीयक सेकेंड (हर्ष ) के पक्ष में कर्नाटक के शासक खोट्टीग्देव राष्ट्रकूट की सेना का संहार करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ | कंक्देव के बाद क्रमशः चंडप ,सत्यराज ,लिबराज, मंडलीक (छोटा भाई ) व् चामुंडाराज गद्धी बेठे | इसने वि.सं. ११३६ ई.१०७९ में अर्थूणा (बाँसवाड़ा) में मंडलेश्वर का शिव मंदिर बनवाया | इसके समय का अंतिम शिलालेख वि.सं. ११५९ ई.११०२ का है | इसका पुत्र विजय सिंह हुआ | इसका समय लगभग वि.सं. ११६५ -११९० तक था | मेवाड़ के गुहिल शासक सामंत सिंह से मेवाड़ का राज्य छूटने पर उसने विजय सिंह के वंशजों से वि. १२३६ के लगभग बागड़ का राज्य छीन लिया था  | बागड़ के परमारों के वंशज आजादी से पूर्व सोंथ (महीकांठा -गुजरात ) के राज थे |

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माता राणी भटियाणी जी का सम्पूर्ण परिचय और गौभक्त सवाई सिंह भोमिया जी का इतिहास

~माता राणी भटियानी जी का सम्पूर्ण परिचय और गौभक्त सवाई सिंह भोमिया जी का इतिहास ।~ .....~जय जसोल माजीसा~...... माता राणी भटियानी ( "भूआजी स्वरूपों माजीसा" शुरूआती नाम) उर्फ भूआजी स्वरू...

शेखावत वंश परिचय एवम् शेखावत वंश की शाखाएँ

शेखावत वंश परिचय एवम् शेखावत वंश की शाखाएँ शेखावत शेखावत सूर्यवंशी कछवाह क्षत्रिय वंश की एक शाखा है देशी राज्यों के भारतीय संघ में विलय से पूर्व मनोहरपुर,शाहपुरा, खंडेल...

देवड़ा चौहानो की खापें और उनके ठिकाने

देवड़ा चौहानों की खापें और उनके ठिकाने देवड़ा :- लक्ष्मण ( नाडोल) के तीसरे पुत्र अश्वराज (आसल ) के बाछाछल देवी स्वरूप राणी थी | इसी देवी स्वरूपा राणी के पुत्र 'देवीरा ' (देवड़ा ) नाम ...