चाड़देवोत राठौड़:- राव वीरम के पुत्र राव देवराज। देवराज के पुत्र चाड़दे के वंशज। चाड़देवोत राठौड़ कहलाये । जोधपुर परगने का देचू इनका मुख्य ठिकाना था जो राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले में स्थित है । इनकी जागीरी गिलाकौर (गीलाकोर) में भी थी जो राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित बालेसर तहसील का एक गाँव है।
चाड़देवोत राठौड़ो का पीढी क्रम इस प्रकार है -
राव चाहङदेव- राव देवराज जी – राव वीरम जी - रावसलखा जी-राव टीडा जी - राव छाङा जी - राव जालणजी - राव कानपाल जी - राव रायपाल जी - राव दूहङजी - राव आस्थान जी - राव सीहा जी।
ख्यात अनुसार पीढी क्रम ईस प्रकार है -
1. महाराजराजा यशोविग्रह जी (कन्नौज राज्य के राजा)
2. महाराजराजा महीचंद्र जी
3. महाराज राजा चन्द्रदेव जी
4. महाराजराजा मदनपाल जी (1154)
5. महाराज राजा गोविन्द्र जी
6. महाराज राजा विजयचन्द्र जी जी (1162)
7. महाराज राजा जयचन्द जी (कन्नौज उत्तर प्रदेश1193)
8. राव राजा सेतराम जी
9. राव राजा सीहा जी (बिट्टू गांव पाली, राजस्थान1273)
10. राव राजा अस्थान जी (1292)
11. राव राजा दूहड़ जी (1309)
12. राव राजा रायपाल जी (1313)
13. राव राजा कान्हापाल जी (1323)
14. राव राजा जलमसी जी (राव जालण जी) (1328)
15. राव राजा चड़ा जी (राव छाडा जी) (1344)
16. राव राजा तिडा जी (राव टीडा जी) (1357)
17. राव राजा सलखा जी (1374)
18. राव बीरम जी (राव विरम देव जी) –
19. राव देवराज जी
20. राव चाड़दे (राव देवराज जी के पुत्र)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें